लालू परिवार को 15 दिनों में खाली करना होगा 10 सर्कुलर आवास, सम्राट सरकार ने दिया अल्टीमेटम, जानें अब कहां होगा नया ठिकाना?
सम्राट सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
देश के पांच राज्यों में मतगणना के बीच बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सम्राट सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। भवन निर्माण विभाग ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कई पूर्व मंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण निगम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जो मंत्री अब पद पर नहीं हैं, वे 15 दिनों के भीतर सेंट्रल पूल के तहत आवंटित अपने सरकारी आवास खाली कर दें।
इसके पहले 25 नवंबर 2025 को आवास खाली करने को लेकर आदेश जारी किया गया था, लेकिन लालू परिवार की ओर से अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए अब 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। 10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते हैं। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बिहार विधान परिषद के आवासन के लिए पटना केन्द्रीय पुल की आवास संख्या 39 हार्डिंग रोड अलॉट किया गया है।
राबड़ी देवी के अलावा हारे हुए विधायकों को भी नोटिस भेजा गया। सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया। भवन निर्माण विभाग के अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।
dhananjaykumarroy